फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में एएसपी क्राइम की पत्नी ने सरकारी आवास में जहर खाया, अब ये सच आया सामने

Tue, 17 Sep 2019 07:53 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
इटावा में अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम की पत्नी ने मंगलवार को कोई संदिग्ध पदार्थ पी लिया। तबियत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां से सैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया गया। उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी की पत्नी का मामला होने से महकमे में हड़कंप मचा रहा। पुलिस लाइन परिसर में रह रहे एएसपी क्राइम महेश अत्रि की पत्नी पल्लवी चौधरी (32) को महिला उप निरीक्षक ने मंगलवार सुबह करीब पौने 11 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

आकस्मिक चिकित्साधिकारी डा. पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि महिला ने किसी संदिग्ध पदार्थ का सेवन किया हुआ था। उनके गले में दर्द था। उनकी हालत गंभीर थी। महिला ने किस चीज का सेवन किया था। इसका पता नहीं चला है। तत्काल इलाज दिया गया।

तबियत में कुछ सुधार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सैफई रेफर कर दिया गया। पल्लवी चौधरी को सैफई मिनी पीजीआई के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद सुधार हुआ है। इस दौरान पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

घटना के संबंध में एएसपी सिटी रामयश सिंह ने बताया कि एएसपी क्राइम की पत्नी ने घर पर धोखे से कोई गलत सिरप पी लिया था। इसके चलते उनके गले में दिक्कत हुई और तबीयत बिगड़ गई। अब उनकी हालत में सुधार है। एएसपी सिटी ने इस मामले में किसी पारिवारिक विवाद की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें