फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े के बाद आगबबूला हुई पत्नी, लोहे की रॉड से पति पर किया प्रहार, मौत

Wed, 24 Apr 2019 11:59 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
कोतवाली चरखारी
विज्ञापन
यूपी के महोबा जिले में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी ने पति पर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया। जिससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान बुधवार को पति की मौत हो गई। मृतक के पिता ने अपनी बहू पर कोतवाली चरखारी में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


जय कुुमार पुत्र घनश्याम अपने माता-पिता से अलग कांशीराम कॉलोनी में रहता था। मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। 22 अप्रैल की रात को पति जय कुमार का अपनी पत्नी ममता से विवाद हो गया। विवाद बढ़ जाने पर ममता ने पति पर लोहे की रॉड से प्रहार कर दिया था। जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर गया था। सूचना पर पहुंचे जय कुमार के परिजनों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज कानपुर के लिए रेफर कर दिया।

बुधवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता घनश्याम ने कोतवाली चरखारी में दी तहरीर में अपनी बहू ममता पर पति की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने ममता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ममता से पूछताछ कर रही है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी पीछे छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें