फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को दी खौफनाक मौत: दूध में नींद की गोलियां मिलाकर किया बेहोश, फिर अंगोछे से गला कसकर उतारा मौत के घाट

Wed, 15 Jul 2026 12:35 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार किया गया है। प्रेमी रिश्ते का भतीजा है। हत्या में प्रयुक्त अंगोछा, दो मोबाइल और सोने की अंगूठी बरामद हुई है।
विज्ञापन
पत्नी ने की पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भतीजे से प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर सिविल लाइन के तोड़ा गांव में पत्नी ने प्रेमी भतीजे के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। हत्या से पहले पति को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर बेहोश किया और फिर अंगोछे से गला कसकर मार दिया था। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए आरोपियों ने शव को पंखे पर टांग दिया था। सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ के बाद मंगलवार को घटना का खुलासा किया।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार रात तोड़ा गांव निवासी आनंद राजपूत उर्फ महबूब (35) का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिला था। परिजन ने आनंद की पत्नी आशिकी और उसके प्रेमी शिवम पर हत्या का आरोप लगाया था। मृतक के पिता सुघर सिंह राजपूत की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।

सिविल लाइन पुलिस, सर्विलांस टीम और फॉरेंसिक टीम को जांच में लगाया गया। पूछताछ के दौरान पत्नी आशिकी देवी (30) के बयान बार-बार बदलते रहे, जिससे पुलिस का संदेह गहरा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात कुबूल ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने प्रेमी शिवम (24) को भी गिरफ्तार कर लिया।

मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आशिकी देवी और उसी के गांव निवासी रिश्ते के भतीजे शिवम के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। आनंद को इस संबंध की जानकारी हो चुकी थी और वह इसका लगातार विरोध कर रहा था।
विज्ञापन

मार्च माह में उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। इसके बाद शिवम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके चलते उसे जेल जाना पड़ा। करीब तीन महीने जेल में रहने के बाद वह एक जून को जमानत पर बाहर आया। जेल से छूटने के बाद दोनों ने आनंद की हत्या की साजिश रची।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें