इटावा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तोड़ा गांव में रविवार की आधी रात एक ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया, जिसने न सिर्फ एक परिवार को तबाह कर दिया बल्कि रिश्तों को भी शर्मसार कर दिया। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक 35 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर का शव उसके ही घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ मिला।
आधी रात को खुली आंख.. सामने था पिता का शव
तोड़ा गांव निवासी आनंद राजपूत उर्फ महबूब (35) प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ-साथ चौगान गांव में एक ईंट-भट्ठे में पार्टनर के रूप में काम करता था। रविवार रात करीब 10 बजे वह काम निपटाकर घर लौटा था। गर्मी के कारण आनंद अक्सर अपने कमरे और घर का मुख्य दरवाजा खोलकर सोता था।
3 महीने पहले पकड़ा थाअफेयर, जेल की रंजिश बनी काल
आनंद की मौत के बाद उसके भाई प्रीतम और पिता सुघर सिंह राजपूत ने पुलिस के सामने बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए। परिजनों का आरोप है कि आनंद की पत्नी आशिकी का गांव के ही एक युवक शिवम से लंबे समय से अवैध संबंध चल रहा था। करीब तीन महीने पहले आनंद ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया था।
कातिल मां की मनगढ़ंत कहानी और सीसीटीवी का सुराग
पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी पत्नी आशिकी ने बचने के लिए एक मनगढ़ंत कहानी रची। उसने पुलिस को बताया कि वह रात में अपने दो छोटे बच्चों के साथ छत पर सो रही थी। देर रात जब वह अपनी छोटी बेटी को शौच कराने नीचे उतरी, तो उसने गांव के एक युवक के साथ 3-4 अज्ञात लोगों को घर से भागते देखा। उसने दावा किया कि उन्हीं लोगों ने उसके पति को मारा है।
हर एंगल पर जांच, पत्नी से पूछताछ जारी
वारदात की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है, इसलिए शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल और वीडियो रिकॉर्डिंग के तहत कराया गया है।