Kanpur Murder Case: कानपुर में एक महिला ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ पति की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को ओवरडोज से मौत साबित करने के लिए पति के जेब में शक्तिवर्धक गोलियां रख दीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे के बाद भाई ने बहन और उसके प्रेमी पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
Husband Murders In Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। कानपुर के बिठूर के ध्रुवनगर में पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या को ओवरडोज से मौत साबित करने के लिए पति की पैंट की जेब में शक्तिवर्धक दवाओं के रैपर रख दिए, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
मृतक के साले ने बहन और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या और साजिश रचने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। औरैया के दिबियापुर निवासी आबिद (44) पिछले 20 साल से बिठूर के ध्रुवनगर में मकान बनवाकर पत्नी शबाना और बेटे के साथ रहते थे। वह मेलों में झूला लगाने का काम करते थे।
शनिवार को उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। जांच के दौरान पुलिस को आदिब की पैंट की जेब से शक्तिवर्धक दवा के आठ खाली रैपर मिले थे। मृतक की पत्नी ने ओवरडोज से पति की मौत होने की जानकारी पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
पत्नी शबाना को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर आबिद की हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने मृतक के साले सलीम की तहरीर पर पत्नी शबाना और उसके प्रेमी उन्नाव के बांगरमऊ निवासी रेहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। बुधवार देर रात शबाना को गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी और उसके दोस्त की तलाश में दबिश दे रही है।
वारदात की रात घर में प्रेमी के साथ उसका दोस्त भी था मौजूद
शबाना ने बताया कि उसने पति से आए दिन हो रहे विवाद के चलते प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। उसने रेहान को घर बुलाया था और घर का दरवाजा खुला छोड़ दिया था। कर्ज के तले दबे विकास भी रेहान के झांसे में आकर साजिश का हिस्सा बन गया। साजिश के तहत ही तीनों ने पहले आबिद के साथ मारपीट की। फिर उसकी लगा दबाकर हत्या कर दी।
पति की हत्या के बाद भाई को दी सूचना
सलीम ने बताया कि बहनोई की मौत के बाद शबाना ने उन्हें कॉल कर शक्तिवर्धक गोली की ओवरडोज लेने से मौत की सूचना दी थी। जब वह बहनोई के घर पहुंचे तो आबिद के गले में चोट के निशान देखकर शक हुआ। उसने बहन से पूछा तो वह इधर-उधर की बात करने लगी।
बहनोई के गले में निशान देख हत्या का हुआ था शक
सलीम ने बताया कि बहनोई की आकस्मिक मौत की वह वजह तलाश रहे थे। इस बीच उसे बहन के प्रेमी रेहान के बारे में जानकारी मिली, जो अक्सर उसके घर पर आता रहता था। बहनोई जब इसका विरोध करते थे तो दोनों में कहासुनी होती थी। वारदात की रात भी रेहान बहनोई के घर पहुंचा था, जहां कहासुनी के बाद बहन ने रेहान संग मिलकर आबिद की गला दबाकर हत्या कर दी।
फेसबुक के जरिए रेहान से हुई थी दोस्ती
पूछताछ के दौरान शबाना ने बताया कि एक साल पहले फेसबुक के जरिये उसकी दोस्ती रेहान से हुई थी। रेहान दिल्ली में ऑटो चलाता था। इस दौरान शबाना और रेहान की दो बार मुलाकात भी हुई। आपसी विवाद होने चलते वह पति से अलग रहना चाहती थी, लेकिन आबिद अलग नहीं रहने देता था। विवाद के चलते बेटा सलमान मामा के साथ रहता था।
कुछ दिन पहले रेहान के दोस्त बदायूं निवासी विकास को गाड़ी खरीदने के लिए रुपये की जरूरत पड़ी। इसपर रेहान ने शबाना से 20 हजार रुपये मांगे। शबाना ने रेहान के बताए गए खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसमें से रेहान ने 10 हजार रुपये विकास दिए थे। विकास भी रेहान के साथ दिल्ली में ऑटो चलता था। वर्तमान में विकास पंजाब के लुधियाना में खाना बनाता है।
सलीम की तहरीर पर शबाना और प्रेमी रेहान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शबाना को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि रेहान और उसके दोस्त की तलाश की जा रही है। - राजेश कुमार सिंह, डीसीपी पश्चिम