कानपुर शहर के व्यस्ततम चौराहों को जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस कमिश्नर के आदेश पर शुरू की गई कवायद पहले दिन फेल होती नजर आई। एसीपी को शाम छह से आठ बजे तक अपने इलाके के व्यस्ततम चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करना था पर तीन मुख्य चौराहों पर एसीपी नजर ही नहीं आए। वहीं, सुबह आठ से 10 बजे तक संबंधित थाना प्रभारी को सहयोग करना था पर उनमें से कुछ ही चौराहों पर पहुंचे।एडीसीपी और डीसीपी समेत उच्चाधिकारियों को इसकी मॉनीटरिंग के आदेश दिए गए थे। अमर उजाला की टीम ने बुधवार को कुछ मुख्य चौराहों की पड़ताल की तो इस बात का पता चला।
बुधवार को रोस्टर का पहला दिन था, जो लोग ड्यूटी पर नहीं पहुंचे उनसे इसका कारण पूछा जा रहा है। गुरुवार से सभी को नियमित तौर पर ड्यूटी करनी होगी। -राजेश कुमार सिंह, डीआईजी कानपुर कमिश्नरी