कानपुर में फजलगंज थाने में बैटरी चुराते रंगेहाथ पकड़े गए सिपाही अरुण कुमर सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी ने एसएसपी को तहरीर दी है। आरोप है कि सिपाही ने दूसरी शादी कर ली है और वह उनको बच्चों की परवरिश आदि के लिए खर्चा नहीं देते हैं।
एसएसपी ने सीओ स्वरूननगर को जांच सौंपी है। इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी अरुण कुमर पुलिस लाइन में तैनात हैं। तीन दिन पहले बैटरी चुराते पकड़े जाने पर केस दर्ज कर अरुण कुमार जेल भेजे गए थे।
सीओ स्वरूपनगर अजीत सिंह चौहान ने बताया कि अब उसकी पत्नी ने तहरीर दी है। आरोप है कि अरुण दूसरी पत्नी के साथ अलग रहता है। जबकि पहली पत्नी को वह खर्चा नहीं देता है। सीओ न बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।