फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पत्नी ने पति को दी दर्दनाक मौत! हत्या के बाद शव घर में दफनाया, छह हजार रुपये के लिए हुआ था विवाद

Thu, 02 Feb 2023 06:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बिधनू थाना क्षेत्र में पत्नी के द्वारा पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक दिन पहले दोनों के बीच छह हजार रुपये को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के सख्ती करने पर महिला ने हत्या का रहस्य उगल दिया।
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिधनू के सुरौली गांव में छह हजार रुपये विवाद में पत्नी ने एम्बुलेंस चालक पति की गमछे से गला कसकर हत्या करने के बाद शव घर में गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने महिला की निशानदेही पर गड्ढा खोकर शव बरामद कर महिला को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

गांव में रहने वाला उमेश कुमार यादव (35) निजी एम्बुलेंस चलाता था। अक्सर काम के सिलसिले से बाहर रहता था। घर में पत्नी मोनिका और दो बच्चे रिया (10) व उत्कर्ष (7) रहते हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उमेश मंगलवार की शाम को घर आया। 
उमेश ने एक भैंस बेची थी, जिसके छह हजार रुपये मोनिका के पास थे। रुपये मांगने को लेकर उमेश और मोनिका के बीच जमकर मारपीट हुई थी। मंगलवार दोपहर को मौका मिलने पर मोनिका ने उमेश की गमछे से गला कसकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

शव को घर में ही दफनाया
इसके बाद शव को घसीटकर दूसरे कमरे में ले जाकर कच्ची जमीन में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। किसी को कुछ पता न चले इसके लिए बेड को दफनाए हुए स्थान के ऊपर डाल दिया। दो दिन से उमेश के नजर न आने पर मंगलवार को मां शिवदेवी ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

आरोपी पत्नी को पुलिसने किया गिरफ्तार
पुलिस ने मोनिका से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने उमेश की हत्या का रहस्य उगल दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उमेश का शव गड्ढे से भी बरामद कर लिया। डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि महिला के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें