फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को प्रेमी के साथ देख पति का पारा हाई, पुलिस ने एक न सुनी

Wed, 02 May 2018 02:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

प्रेमी के साथ अपनी पत्नी को देखकर पति का पारा हाई हो गया। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने पति की एक न सुनी और उसपर शांतिभंग की कार्रवाई कर दी। मामला यूपी के हरदोई जिले का है। हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के शंक्करबख्शपुरवा निवासी गुड्डू गुप्ता पुत्र रामाधीन गल्लामंडी में आढ़ती है। उसने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी आशानगर में रहती है। दूसरी पत्नी आजादनगर में किराए के मकान में रहती है।

विज्ञापन


गुड्डू ने बताया कुछ दिन पहले उसका दूसरी पत्नी से विवाद हो गया था। उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी का तत्यौरा निवासी युवक से रिश्ता हैं। जिस पर गुड्डू दो दिन से नजर रखे था। मंगलवार को वह युवक उसकी पत्नी के घर पहुंच गया। इसकी जानकारी उसे मिलने पर वह भी मौके पर आ गया। पत्नी के साथ युवक को देखकर वह उससे भिड़ गया। दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस बीच पत्नी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के आने से पहले से प्रेमी फरार हो गया। महिला ने पति की गलती बता गिरफ्तार करा दिया। पुलिस ने पति के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर चालान कर दिया। कोतवाल संजय मौर्या ने बताया मामला संज्ञान में  है। महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें