Kanpur News: रविवार रात एक रिश्तेदार ने पति को उसकी प्रेमिका संग दबौली स्थित फास्ट फूड की दुकान पर खाते हुए देख लिया और उन्होंने फोन पर जानकारी देकर दोनों का पीछा किया।
कानपुर के बर्रा तीन निवासी महिला ने रविवार रात अपने पति को एक युवती के साथ गोविंदनगर थानाक्षेत्र के दबौली में एक फ्लैट में पकड़ लिया, जिस पर महिला ने पति और उसकी प्रेमिका को जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव का प्रयास किया, लेकिन हंगामा बढ़ने पर थाने ले आई।
विज्ञापन
महिला का आरोप था कि पति करीब तीन माह से अक्सर घर नहीं आते हैं। बताया कि रविवार रात एक रिश्तेदार ने पति को उसकी प्रेमिका संग दबौली स्थित फास्ट फूड की दुकान पर खाते हुए देख लिया और उन्होंने फोन पर जानकारी देकर दोनों का पीछा किया। वह भी दबौली स्थित फ्लैट तक पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी पति को शांति भंग के आरोप में जेल भेज दिया। ब्यूरो