हमीरपुर में पति के एक युवती से दूसरी शादी रचाने की जानकारी मिलते ही पत्नी बच्चों संग अदालत परिसर पहुंच गई। वहां मौजूद युवती की पिटाई करते हुए उसे सीओ सदर के कार्यालय ले गई। सीओ ने सभी को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
बिवांर थानाक्षेत्र के उमरी गांव निवासी पप्पू पत्नी व बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर राज मिस्त्री का कार्य करता है।15 दिन पूर्व पप्पू उसे दिल्ली में छोड़कर भाग आया। चार दिन पहले चाची को उसकी भतीजी ने फोन कर बताया कि चाचा किसी युवती को घर में रखे हैं। यह सुनकर वह बच्चों को दिल्ली से लेकर गांव पहुंची।
मामले की सूचना बिवांर पुलिस को दी। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पत्नी ने बताया कि सोमवार की सुबह उसका पति व युवती घर से निकल गए जहां उसने दोनों का पीछा किया। पत्नी ने बताया कि पति युवती के साथ कोर्ट मैरिज करने के लिए अदालत गया। जहां उसने युवती को पकड़कर सीओ सीताराम सामने ले गई। रेखा का रो रोकर बुरा हाल था। वह बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित दिखी।
युवती जालौन में रहती है। उसके माता-पिता नहीं हैं। 15 दिन पूर्व उसके चाचा ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। वह हमीरपुर आ गई। जहां उसकी मुलाकात उससे हो गई। उसके साथ उसके घर चली गई। कोतवाली के एसएसआई चंचल यादव ने बताया कि आपस में समझौता करने की बात चल रही है। आपसी सुलह से समझौता होता है तो करा दिया जाएगा। यह भी कहा कि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।