एसपी से शिकायत करने जाती पीड़िता
- फोटो : अमर उजाला
औरैया के ककोर में मुकदमा वापस न लेने पर अब पति जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी न होने पर आरोपी पति खुलेआम घूम रहा है। इससे तंग आकर पीड़ित पत्नी ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
एसपी को दिए शिकायती पत्र में बनारसीदास निवासी पीड़ित रूबी देवी पुत्री नाथूराम ने बताया कि उसकी शादी 11 फरवरी 2015 को सैनिक कालोनी निवासी चरन सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति ने उसे घर से निकाल दिया और दूसरी लड़की के साथ रहने लगा।
जिस पर उसने 20 दिसंबर को औरैया कोतवाली में पति व अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अभी तक पति चरन की गिरफ्तारी नहीं की। जिसके चलते वह खुलेआम उसे मुकदमा वापस लेने को धमकी दे रहा है। कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी मगर अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। एसपी ने जांच का आश्वासन दिया है।