फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयान दर्ज कराने के बहाने बुलाया, जालिम ने पीट-पीटकर बना दिया बहरा

Tue, 27 Jun 2017 10:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
बयान दर्ज करने की बात कहकर दरोगा ने व्यापारी को थाने बुलाया और फिर उसकी पिटाई कर दी। इस चलते वह बहरा हो गया। इस मामले में पीड़ित व्यापारी ने एसओ से शिकायत कर दी। एसओ ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन


इटावा के ऊसराहार में एक दरोगा ने मामले की विवेचना में कबाड़ का कारोबार करने वाले व्यापारी शिवनारायण को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया। जब वह कुछ देर से पहुंचा तो दरोगा जी आग बबूला हो गए।

व्यापारी से बिना पूछताछ किए ही उसकी पिटाई कर दी। व्यापारी शिवनारायण के मुताबिक, उसे जैसे पता चला कि थाने में उसे बुलाया गया है, वह तुरंत वहां पहुंच गया। लेकिन दरोगा ने बिना पूछताछ किए उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


आरोप है कि पिटाई से उसकी मुंह से खून निकलने लगा और एक कान से सुनाई देना बंद हो गया। उसने जब थाने बुलाने का कारण दरोगा से पूछा तो उसे भगा दिया गया। इस संबंध में दरोगा बलबीर सिंह का कहना है उन्हें एक मामले में एफआर लगानी थी। इसके लिए कुछ कबाड़ियों के बयान दर्ज करने थे। इसीलिए बुलाया गया था। पिटाई की बात गलत है। 

थानाध्यक्ष देव प्रकाश रावत ने कहा उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। थाने पहुंचकर पता करेंगे। यदि व्यापारी को बिना वजह पीटा गया है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें