फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दूसरी के साथ रहने लगा, अब जान से मारने की धमकी दे रहा

Tue, 27 Jun 2017 11:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- मुकदमा वापस न लेने पर पति धमका रहा 
- पीड़ित महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार 
विज्ञापन
एसपी से शिकायत करने जाती पीड़िता  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया के ककोर में मुकदमा वापस न लेने पर अब पति जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी न होने पर आरोपी पति खुलेआम घूम रहा है। इससे तंग आकर पीड़ित पत्नी ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन

  एसपी को दिए शिकायती पत्र में बनारसीदास निवासी पीड़ित रूबी देवी पुत्री नाथूराम ने बताया कि उसकी शादी 11 फरवरी 2015 को सैनिक कालोनी निवासी चरन सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति ने उसे घर से निकाल दिया और दूसरी लड़की के साथ रहने लगा।   जिस पर उसने 20 दिसंबर को औरैया कोतवाली में पति व अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अभी तक पति चरन की गिरफ्तारी नहीं की। जिसके चलते वह खुलेआम उसे मुकदमा वापस लेने को धमकी दे रहा है।  कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी मगर अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। एसपी ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें