कानपुर के ग्रीन पार्क मैदान में टीम इंडिया अपना 500वां टेस्ट मैच खेल रही है। इस मैच में शुक्रवार तक टीम इंडिया की हालत खस्ता थी, लेकिन शनिवार की सुबह से ही टीम इंडिया की मानों किस्मत चमक गई हो। जो गेंदबाज न्यूजीलैंड का एक विकेट लेने के लिए शुक्रवार को परेशान थे, उन्होंने आज न्यूजीलैंड की पूरी टीम आल आउट कर दी। मतलब 24 सितंबर का दिन एक बार फिर से टीम इंडिया के लिए लकी साबित हुआ। हो भी क्यों न आखिर इसी दिन 2007 में कुछ ऐसा हुआ था जिसने पूरी दुनिया में भारत के जयकारे लग रहे थे। आइए बताते हैं आखिर क्या हुआ था इस दिन....