फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल बोले 'अखिलेश फिर से होंगे मुख्यमंत्री'

Thu, 22 Sep 2016 03:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में जारी सियासी उठापटक के बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवापाल सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया है। कहा कि परिवार में काेर्ई मतभेद नहीं है अाैर 2017 में भी अखिलेश ही मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्हाेंने अागामी विधानसभा चुनाव भी अखिलेश की अगुवार्ई में ही लड़ने की बात कही है। शिवपाल यहां इटावा में जिला सहकारी बैंक डायरेक्टर पद का नामांकन करने पहुंचे थे। उन्हाेंने यहां पहुंचकर खुलकर मीडिया से बातचीत की। कहा, पार्टी अाैर परिवार में सबकुछ सही है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत से विजयी हाेगी। 
विज्ञापन
                  

 
विज्ञापन

दलाल हैं पार्टी छाेड़ने वाले

अखिलेश यादव के समर्थन में प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता (फाइल फाेटाे)
शिवपाल ने अखिलेश यादव के समर्थन में पार्टी छाेड़ने वालाें काे भी खूब खरी-खाेटी सुनार्ई। कहा, परिवार में अगर काेर्ई बड़ा डांटता है ताे उसका गलत अर्थ नहीं निकालना चाहिए, बल्कि उसमें सुधार लाने की काेशिश करनी चाहिए। उन्हाेंने अखिलेश यादव के समर्थन में पार्टी छाेड़ने वालाें काे दलाल बताया। कहा, दलाली का माैका नहीं मिल रहा है ताे इसी बहाने वह पार्टी छाेड़ रहे हैं। शिवपाल इतने पर ही नहीं रूके। बाेले, पार्टी छाेड़कर अगर काेर्ई जा रहा है ताे इससे खुद उनपर असर पड़ेगा पार्टी पर नहीं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें