फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: शहर की पहली फ्लैटेड फैक्टरी में व्हाइट गुड्स इकाइयां भी खुलेंगी, नवरात्र या दिवाली से शुरू होंगी

Tue, 16 Sep 2025 12:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: यूपीएसआईसी के अधीक्षण अभियंता प्रभात कुमार बाजपेई ने बताया कि फैक्टरी में होजरी, टेक्सटाइल, रेडीमेड की 144 इकाइयां लगेंगी। 50 प्रतिशत से ज्यादा इकाइयों का आवंटन उद्यमियों को किया जा चुका है।
विज्ञापन
कनपुर की पहली फ्लैटेड फैक्टरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर के दादानगर में बनकर तैयार हुई पहली फ्लैटेड फैक्टरी में होजरी, रेडीमेड इकाइयों के अलावा व्हाइट गुड्स इकाइयों को भी खोला जाएगा। पर्यावरण प्रदूषण बेहद कम फैलाने वाली इकाइयां व्हाइट गुड्स में आती हैं। वहीं, फ्लैटेड फैक्टरी को फायर और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। केस्को की ओर ट्रांसफार्मरों के परीक्षण का काम शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन

नवरात्र या दिवाली से यहां पर इकाइयों की शुरुआत हो सकती है। फ्लैटेड फैक्टरी में भूतल के अलावा चार मंजिला इमारत बनाई गई है। केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से इसे बनाया गया है। पहले चरण के काम के लिए राज्य सरकार ने 2.47 करोड़ और केंद्र सरकार ने 11.19 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। कुल बजट 38.19 करोड़ रुपये है।

Trending Videos
विज्ञापन

फैक्टरी में 144 इकाइयां लगेंगी
यूपीएसआईसी के अधीक्षण अभियंता प्रभात कुमार बाजपेई ने बताया कि फैक्टरी में होजरी, टेक्सटाइल, रेडीमेड की 144 इकाइयां लगेंगी। 50 प्रतिशत से ज्यादा इकाइयों का आवंटन उद्यमियों को किया जा चुका है। इसके अलावा सफेद श्रेणी के उद्योगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस श्रेणी की इकाई भी लगाई जा सकेंगी। उद्यमी संगठन इस संबंध में लगातार मांग भी कर रहे थे। परिक्षेत्रीय उद्योग कार्यालय की ओर से इसके लिए अनुमति भी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें