कानपुर के चकेरी में पब्जी गेम खेलते हुए आत्महत्या करने वाले सुरेंद्र के मौत की खबर सुनकर सोमवार को उसकी भाभी आरती (25) ने भी फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी वजह से सुरेंद्र परिवार से अलग रहता था।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरती का शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चकेरी के गिरीजानगर निवासी सुरेंद्र (28) कर्मचारीनगर स्थित एक टेंट हाउस पर काम करता था। रविवार को वह दोस्त के साथ पब्जी गेम खेलते हुए फंदे से लटक गया था।