फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाकिस्तानी झंडा' लगा होने की सूचना से हड़कंप, पूछतांछ के बाद पुलिस भी रह गई सन्न

Tue, 19 Feb 2019 12:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

सचेंडी के कैंथा गांव में एक मकान की छत पर हरे रंग का झंडा लगा देख ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने पाकिस्तान का झंडा समझ कर यूपी-100 पर सूचना दे दी। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष के मुताबिक झंडा पाकिस्तान का नहीं बल्कि मुस्लिम त्योहार बारावफात का है। गांव के मो. अनीस की छत पर हरा झंडा देख ग्रामीणों ने किया हंगामा। झंडा पाकिस्तान का होने की बात कहते हुए अनीस का घर घेरकर नारेबाजी की।
 

विज्ञापन

मुस्लिम त्योहार बारावफात का झंडा

थानाध्यक्ष फौरन पहुंचे, मकान की छत पर मुस्लिम त्योहार बारावफात का झंडा देख राहत की सांस ली। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मकान की छत से झंडा उतरवाने की बात पर अड़ गए।

थानाध्यक्ष के झंडा हटवाने केबाद मामला शांत हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक मुस्लिम परिवार के मकान पर पाकिस्तान का झंडा ही लगा था, हंगामा होने पर पाकिस्तान का झंडा हटाकर त्योहारी झंडा लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें