फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साधन न मिलने पर मिलाया डायल 112, मदद की बजाय पुलिस कर्मियों ने पीटा…रुपये लूटे, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 21 Jan 2025 03:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी मोड़ पर रात के समय कोई वाहन न रुकने पर एक व्यक्ति के कहने पर डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। बाइक से पहुंचे दो सिपाहियों से कोई वाहन रुकवाकर उन्हें घर छुड़वाने के लिए कहा। आरोप है कि नाराज सिपाहियों ने गाली गलौज कर मारपीट की। उसकी जेब में पड़े 675 रुपये भी लूट लिए और चले गए।
विज्ञापन
डायल 112 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक ने रात में पैदल घर जाने के दौरान साधन न मिलने पर मदद के लिए डायल 112 मिलाया। मौके पर दो सिपाही पहुंचे पर मदद करने की बजाय उसे पीटकर जेब में पड़े रुपये लूटकर चले गए। एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद पीड़ित घर पहुंचा और अगले दिन थाने में शिकायत की।

विज्ञापन

हालांकि अभी तक मामले में जांच भी नहीं हो सकी है। महाराजपुर के छतमरा गांव निवासी उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने 27 दिसंबर की रात करीब 11 बजे अहिरवां स्थित मालिक के घर ई-रिक्शा खड़ा किया। वहां से पैदल ही घर जाने के लिए निकल गया। चकेरी मोड़ पर रात के समय कोई वाहन न रुकने पर एक व्यक्ति के कहने पर डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया।

108 नंबर पर फोन कर एम्बुलेंस बुलाई
बाइक से पहुंचे दो सिपाहियों से कोई वाहन रुकवाकर उन्हें घर छुड़वाने के लिए कहा। आरोप है कि नाराज सिपाहियों ने गाली गलौज कर मारपीट की। सिपाहियों ने उसकी जेब में पड़े 675 रुपये भी लूट लिए और चले गए। इसके बाद उसने डायल 108 नंबर पर फोन कर एम्बुलेंस बुलाई और कांशीराम अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन

मामले की जांच कर की जाएगी कार्रवाई
अगले दिन चकेरी थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।  फिर वह परिवार के साथ महाकुंभ और साले की शादी में उरई चला गया। वहां से लौटने के बाद फिर चकेरी थाने में शिकायत की। एसीपी चकेरी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें