महिला को पिटाई करते वीडियो वायरल।
- फोटो : वायरल वीडियो
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र में अहिरवां के बीबीपुर में महिला कर्मी ने शौचालय का शुल्क मांगा तो दबंगों ने उन्हें कीचड़ में गिराकर पीट दिया। बीबीपुर निवासी रेनू देवी ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनके मोहल्ले में बने प्राइवेट सुलभ शौचालय में वह कार्यरत हैं।
रेनू ने बताया कि इलाके के दो दबंग अक्सर शौचालय का इस्तेमाल कर लेते। शुल्क मांगने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देते हैं।
आरोप है कि 21 जून को भी दबंगों ने शौचालय का इस्तेमाल किया। शुल्क मांगने पर गालीगलौज कर मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं कीचड़ में गिराकर बेरहमी से पिटाई कर दी।
लोगों ने बीच बचाव कर शांत कराया। रेनू का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनका मंगलसूत्र और 400 रुपये भी गिर गए।
चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया गया है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।