परिजन स्कूल काे बच्चाें के लिये सबसे सुरक्षित स्थान मानते हैं एेसे में अगर शिक्षा के मंदिर में काेई बच्चाें के साथ बदसलूकी करे ताे फिर काेई खुद काे कैसे सुरक्षित महसूस कर सकता है। एेसा ही कुछ हुअा कक्षा 8 की एक छात्रा के साथ जब शिक्षक ही उसके साथ छेड़खानी करने लगा।
कानपुर केशवनगर स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज में बुधवार को एक छात्रा ने स्कूल के ही एक शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाया। छात्रा ने घर जाकर परिजनों से इसकी शिकायत की ताे भड़के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षक को जमकर पीटा।
बाबूपुरवा निवासी अधिवक्ता की 13 वर्षीय बेटी सरदार पटेल इंटर कॉलेज में कक्षा 8 की छात्रा है। परिजनाें नें बताया कि शिक्षक उमा शंकर कटियार उनकी बेटी को अकेले में बुलाकर अश्लील बात कर रहा था। जब उसने विरोध किया तो शिक्षक ने उसको पीटने की धमकी दी।
बेटी ने घर जाकर पिता से शिकायत की तो वह कुछ लोगों के साथ स्कूल पहुंच गए। स्कूल प्रशासन से शिकायत के बाद काेई कार्रवाई न होने पर उन लोगों ने शिक्षक को पीट दिया।इसके बाद वे शिक्षक को पकड़कर थाने ले गए।
एसओ ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ छेड़खानी और पास्को एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है। स्कूल प्रशासन ने भी छात्रा के अभिभावक के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है।
प्रधानाचार्य शैलेंद्र पटेल के मुताबिक छह-सात दिन पहले छात्रा बार-बार टॉयलेट जा रही थी तो शिक्षक ने उसे टोक दिया। छेड़खानी जैसी कोई बात नहीं थी। अभिभावक जब शिकायत करने आए तभी शिक्षक उमाशंकर भी वहां आ गए। इस पर अभिभावकों ने उन्हें पीट दिया।