फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: गेम खेलने से मना किया...तो छात्र ने छोड़ा घर, पुलिस ने बागेश्वर धाम से किया बरामद, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 27 Jan 2024 07:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: कोतवाल उमेश कुमार सिंह ने कहा कि छात्र के मोबाइल फोन से बागेश्वर धाम की लोकेशन मिली। पुलिस टीम ने बागेश्वर धाम से छात्र को बरामद कर लिया। छात्र को पिता के सुर्पुद किया है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल पर वीडियो गेम खेलने से मना करने पर नाबालिग छात्र घर से चला गया। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने छात्र को मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम से बरामद कर लिया। पिता घनश्याम मिश्रा ने बताया बुधवार को उनका बेटा अभिषेक मिश्रा (15) बिना बताए घर से चला गया।

विज्ञापन

उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। कोतवाल उमेश कुमार सिंह ने कहा कि छात्र के मोबाइल फोन से बागेश्वर धाम की लोकेशन मिली। पुलिस टीम ने बागेश्वर धाम से छात्र को बरामद कर लिया। छात्र को पिता के सुर्पुद किया है।  
पुलिस को पूछताछ में छात्र ने बताया कि मोबाइल पर गेम खेलने पर मां ने डांट दिया। इससे नाराज होकर वह बागेश्वर धाम चला गया। पुलिस टीम में कोतवाल उमेश कुमार सिंह, एसआई राजेश कुमार, एसआई अखिलेश प्रसाद, कांस्टेबल अनुज कुमार, डेगराज सिंह और अतुल तिवारी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें