फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मुकदमा वापस न लेने पर बीच रास्ते में रोक पीड़ित के लगाया तमंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी में हत्या के प्रयास का मुकदमा वापस न लेने पर आरोपी ने अपने नाबालिग चार साथियों के साथ मिलकर पीड़ित को बीच रास्ते में रोका। इसके बाद कमरे में कट्टा लगाकर धमकी दी। वहां पर मौजूद लोगों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। चौकी ले जाकर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


गदियाना निवासी मोहम्मद जैद छह फरवरी की शाम को पने दो दाेस्तों रेहान और तौसीफ के साथ बाइक से दूध का रुपया लेने जा रहा था। तभी रास्ते में टटियन झनांका में आयुष यादव समेत उसके एक दर्जन साथियों ने उसके साथ गालीगलौज किया था। विरोध पर आरोपियों ने तीनों को लोहे की रॉड से वार कर लहूलुहान कर दिया था।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जैद ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह किसी काम से जा रहा था। तभी रास्ते में कृष्णानगर में आरोपी आयुष चार नाबालिग दोस्तों के साथ आया और जैद की कमर में कट्टा लगाकर धमकाने लगा। राहगीरों ने आरोपियों को पकड़ लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ा और कृष्णानगर चौकी ले आई। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैे। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें