सहपाठी छात्र का मजाक उड़ाते थे
वहीं, दिलखुश क्षेत्र के एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता था। परिजनों का आरोप है स्कूल की एक शिक्षक कई दिनों से उसे पढ़ाई में खराब बताकर उलाहना दे रही थी। आरोप है कि उसे भगौड़ा जैसे शब्दों से नवाजा जाता था। यह देखकर सहपाठी उसका मजाक उड़ाते थे। इससे वह परेशान हो जाता था। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक का यह रवैये स्कूल की छुट्टियों के पहले तक जारी रहा।
बच्चे की थोड़ी निगरानी और देखरेख की बात कही
शुक्रवार को मां नीतू दिलखुश की स्कूल फीस जमा करने गई थी। घर आते ही दिलखुश ने मां से पूछा कि शिक्षक क्या कह रही थी। इस पर उन्होंने बताया कि शिक्षक ने उनसे बच्चे की थोड़ी निगरानी और देखरेख की बात कही। इसके बाद शुक्रवार देर शाम छोटा भाई कृष्णा कोचिंग पढ़ रहा था और मां अपने काम में व्यस्त थी। इस दौरान दिलखुश मकान के प्रथम तल से जीने का दरवाजा अंदर से बंद करके तीसरे खंड में बने कमरे में पहुंचा।
शिक्षक पर मुंह जुबानी आरोप लगाए
वहां उसने दो ड्रम रखकर बेडशीट से पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची गुजैनी पुलिस ने घटना की फोरेंसिक टीम के साथ जांच की। गुजैनी थाना प्रभारी विनय तिवारी का कहना था कि परिजनों ने स्कूल के शिक्षक पर मुंह जुबानी आरोप लगाए हैं, तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ड्रम फर्श पर गिरे, तब हुई जानकारी
परिजनों ने बताया कि दिलखुश के खुदकुशी करते ही दोनों ड्रम तेज आवाज में फर्श पर गिरे। इस पर मां को कुछ शंका हुई। वह ऊपर जाने लगी, तो दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर उसे घबराहट हुई तो परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी गई। इसके बाद आंगन के लोहे के जाल को दो घंटे की मशक्कत से काटकर कृष्णा को चढ़ाया गया। इसके बाद दरवाजा खुलवाकर वह लोग ऊपर पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर उन लोगों की चीखें निकल गईं।
पिता को दी जानकारी, तो फट गया कलेजा
दिलखुश की मां बेटा का शव देखकर बदहवास हो गई। उसने सेना में सूबेदार पति को घटना की जानकारी दी, तो वह फौरन अफसरों को सूचना देकर कानपुर के लिए निकल पड़े। वह देर शाम जैसे ही घर पहुंचे और परिजनों से मिलकर फफक पड़े। इलाकाई लोगों ने दुखी परिजनों को ढांढस बंधाया।
दोस्त मिलने आया था तब हाथ में लिए था रस्सी
परिजनों ने बताया कि दिलखुश बहुत खुशमिजाज था। मोहल्ले के बच्चे उसके साथ खूब खेलते और मस्ती करते थे। बताया कि घटना से कुछ देर पहले एक दोस्त घर उससे मिलने आया था। उस दौरान वह नायलॉन रस्सी हाथ में पकड़े था। उसके जाने के बाद और मां व छोटे भाई के व्यस्त होने पर वह ऊपर गया और मौत चुन ली।