फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: हैलट में स्ट्रेचर न मिलने पर बहन को दर्द से तड़पता देख भाई कंधे पर लादकर दौड़ा

Sat, 23 Nov 2019 06:00 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बहन को कंधे पर लादकर जाता भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के हैलट अस्पताल की लचर व्यवस्थाओं के चलते एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार देर शाम ग्वालटोली से 17 वर्षीय किशोरी को परिजन  हैलट इमरजेंसी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


यहां से डॉक्टरों ने उसे बालरोग विभाग ले जाने को कहा। परिजनों ने स्ट्रेचर मांगा तो कर्मचारियों ने इंकार कर दिया इस पर भाई ने बीमार बहन को कंधे पर लादकर बालरोग पहुंचा। इस दौरान किशोरी कई बार बेहोश भी हुई।
विज्ञापन

ग्वालटोली के सूटरगंज निवासी रामदीन की बेटी सोनी को शुक्रवार देर शाम सिर में असहनीय दर्द हुआ तो परिजन उसे उर्सला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने इंजेक्शन लगाकर उसे तुरंत हैलट ले जाने को कहा।

इस पर रामदीन और उनका बेटा लक्ष्मण सोनी को लेकर हैलट इमरजेंसी पहुंचे। परिजनों का कहना है कि यहां पर डॉक्टरों ने जब बेटी की उम्र पूछी तो उन्होंने 17 साल बताई। इस पर डॉक्टरों ने उसे बालरोग विभाग ले जाने को कहा।

बेटी को बालरोग तक ले जाने के लिए पीआरओ से स्ट्रेचर मांगा तो उन्हें मना कर दिया। बेटी को असहनीय दर्द से तड़पता देखकर भाई लक्ष्मण ने उसे कंधे पर लादा और बालरोग की ओर दौड़ लगा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें