कानपुर के हैलट अस्पताल की लचर व्यवस्थाओं के चलते एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार देर शाम ग्वालटोली से 17 वर्षीय किशोरी को परिजन हैलट इमरजेंसी लेकर पहुंचे।
यहां से डॉक्टरों ने उसे बालरोग विभाग ले जाने को कहा। परिजनों ने स्ट्रेचर मांगा तो कर्मचारियों ने इंकार कर दिया इस पर भाई ने बीमार बहन को कंधे पर लादकर बालरोग पहुंचा। इस दौरान किशोरी कई बार बेहोश भी हुई।