पीएम मोदी की रैली में पहुंचा गुलाबी गैंग
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
कानपुर में आयोजित परिवर्तन रैली में फतेहपुर का गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक भी पहुंचा। प्रदेश अध्यक्ष हेमलता पटेल की अगुवाई में 800 महिलाएं रैली में शामिल हुईं और प्रधानमंत्री का उत्साह बढ़ाया।
यह गैंग महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम करता है। गुलाबी रंग की साड़ी पहनी ये महिलाएं समुह में रैली में शामिल हुई। गैंग को अलग से पहचाना जा सकता था।
गैंग की महिला सदस्यों ने जमकर मोदी-मोदी के नारे लगाए। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की कानपुर रैली में 3 से 4 लाख लोग शामिल हुए हैं।