फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की शिकायत पर प्रेमी काे उठा लाई पुलिस ने मंदिर में कराई जयमाल

Wed, 13 Dec 2017 06:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मंद‌िर में शादी
विज्ञापन
पांच साल तक प्रेम प्रसंग चलने के बाद जब प्रेम‌िका ने शादी करने के ल‌िये कहा ताे प्रेमी ने इंकार कर द‌िया। प्रेमी के इंकार से गुस्साई प्रेम‌ि‌का ने थाने लेजाकर श‌िकायत कर दी। युवती की श‌िकायत पर पुल‌िस युवक काे पकड़कर थाने ले अाई। इसके बाद जाे कुछ हुअा उसपर अाप यकीन नहीं कर पाअाेगे। 
विज्ञापन


मामला अाैरैया ज‌िले के बिधूना स्थ‌ित एक गांव का है। पुर्वा मुले निवासी प्रबल प्रताप सिंह का इटावा जिला के सुंदरपुर निवासी युवती से 2012 से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार को लड़की व परिजनों ने शादी करने की बात कही तो प्रबल प्रताप ने शादी से इनकार कर दिया।   प्रबल का शादी से इंकार अनीता का नागवार गुजरा। अनीता ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर प्रबल प्रताप के खिलाफ तहरीर देकर कई गंभीर आरोप लगाए। अनीता की तहरीर पर पुलिस्र प्रबल प्रताप को उठाकर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


इसी बीच दोनों पक्षों के लोग भी कोतवाली पहुंच गए। घंटाे चली बहस के बाद अनीता ने प्रबल काे मना ल‌िया। दाेनाे पर‌िवाराें की सहमति के बाद दोनों की शादी नकेड़ी पुलिया मंदिर पर करा दी गई। दोनों पक्षों के परिजनों ने नवव‌िवाह‌ित जाेड़े काे आशीर्वाद भी दिया। कोतवाल गुरुचरण ने बताया कि दोनों पक्ष तैयार थे। इसलिए आपसी सहमति से शादी कर ली।
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें