फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई की 'रिवॉल्वर रानी': सीएनजी भरवाते समय कार से उतरने को कहा तो भड़की युवती; पंप कर्मचारी पर तान दी पिस्टल

Mon, 16 Jun 2025 12:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में सीएनजी डलवाने के दौरान पंप कर्मचारी ने कार से उतरने को कहा तो युवती ने पंप कर्मचारी पर रिवॉल्वर अड़ा दी। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
युवती ने पंप कर्मचारी पर तान दी रिवॉल्वर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई में शाहाबाद नगर के मोहल्ला गिगीयानी निवासी एहसान खान अपने परिवार के साथ कर से जा रहे थे। रविवार रात बिलग्राम नगर में स्थित एक पंप पर वह कार में सीएनजी डलवाने के लिए रुके थे। इसी दौरान पंप के कर्मचारी रजनीश ने सभी सवारियों को कार से उतरने के लिए कहा। इसको लेकर एहसान खान और रजनीश के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन


इसी दौरान एहसान की बेटी अरीबा खान ने कार में रखी पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल ली और रजनीश के सीने पर अड़ा दी। आसपास मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया। जानकारी पर पहुंची पुलिस में रजनीश से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की है। लाइसेंसी रिवॉल्वर और 25 कारतूस पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें