फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कार्यकर्ताओं पर लिखा मुकदमा तो थाने में धरने पर बैठीं राज्यमंत्री

Fri, 25 Jul 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
अकबरपुर थाना में धरने पर बैठी राज्यमंत्री को समझाती सीओ प्रिया सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर देहात। कार्यकर्ताओं व समर्थकों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा लिखे जाने पर नाराज उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला गुरुवार दोपहर अकबरपुर थाने में सैकड़ों समर्थकों संग धरने पर बैठ गईं। यहां पर उन्होंने थाना प्रभारी पर बिना जांच किए फर्जी मुकदमा लिखे जाने के आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने और कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। रात आठ बजे तक वह व उनके पति पूर्व सांसद धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

अकबरपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर तसद्दुक अली (बदलापुर) निवासी रामबाबू गौतम ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया कि जमीन को लेकर सभासद शमशाद से गांव के अबरार से बहस चल रही थी। इस पर उसने सच बात कह दी। इसी से नाराज अबरार, मोहम्मद यूसुफ, असलम, यासिर, शिवा पांडेय ने अभद्रता करते हुए धमकी दी। पुलिस ने पांचों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट, अपमानित करने, धमकी देने की आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसकी जानकारी पर गुरुवार दोपहर तीन बजे के करीब राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला समर्थकों के साथ थानेे पहुंची। कार्यकर्ताओं पर फर्जी तरीके से रिपोर्ट लिखे जाने व थाना प्रभारी पर मनमानी किए जाने का आरोप लगा धरने पर बैठ गईं। इसके साथ ही पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों के साथ डीजीपी को भी दी। कड़ी धूप में कार्यकर्ता थाना परिसर में डटे रहे।
इधर जानकारी पर सीओ, प्रिया सिंह, एएसपी राजेश पांडेय पहुंचे। उन्हें उठकर कार्यालय में बैठने की बात कही। राज्यमंत्री ने कहा जब तक इंस्पेक्टर नहीं हटेगा तब तक वह नहीं उठेंगी। मामला बढ़ता देख एसपी अरिंवद मिश्र व जिलाधिकारी आलोक सिंह भी पहुंचे। अधिकारियों ने मंत्री से मानमुन्नवल की, साथ ही दर्ज की रिपोर्ट की जांच करने के बाद ही कार्रवाई की बात कहते हुए समझाया। मगर वह नहीं मानीं। वह थाना प्रभारी सतीश सिंह व लालपुर चौकी प्रभारी अत्येंद्र कुमार को हटाए जाने की मांग पर अड़ी रहीं। देर शाम पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी भी कुछ समर्थकों के साथ बैठ गए। इस बीच कार्यकर्ता न्याय चाहिए की बात कहते नारेबाजी भी करते रहे।
विज्ञापन

........................
वर्जन......

अकबरपुर के इंस्पेक्टर ने कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमा लिखा है। वह माफिया व बेईमानों के साथ मिला है। हमेशा लोगों से अभद्रता करता है। किसी भी कार्यकर्ता के खिलाफ झूठा मुकदमा लिखा जाएगा, हम ऐसे ही विरोध करेंगे। जब तक इंस्पेक्टर को हटा नहीं दिया जाता धरने पर बैठे रहेंगे। मैंने अधिकारियों से कह दिया है, कागज, कलम आप की है, आप तत्काल उसे हटाए। योगी सरकार में न्याय होता है। यह सपा की सरकार नहीं है। मेरे कार्यकर्ता किसी से अभद्रता नहीं करते। मुझे ऐसा इंस्पेक्टर नहीं चाहिए, जो अपना आत्मबल नहीं रखता। वह दबाव की बात कह रहा है। किस बात का दबाव था, किसका दबाव था मुझे बताया जाए। - प्रतिभा शुक्ला, राज्यमंत्री
......................

यह है विवाद का कारण
बदलापुर में विधायक निधी से सड़क बन रही है। इस पर वार्ड के सभासद शमशाद ने मंगलवार को गलत तरह से सड़क बनाने की बात कह कर विरोध किया था। वहीं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी व चेयरमैन दीपाली सिंह गुड्डन ने पहुंच कर बिना एनओसी के काम कराए जाने की बात कह निर्माण रुकवा दिया था। इस मामले में बारा निवासी ठेकेदार जहूर ने सभासद के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व रंगदारी मांगने का रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इधर बाबूराम द्वारा रिपोर्ट लिखे जाने के बाद मामला तूल पकड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें