कानपुर के सचेंडी में सोमवार दोपहर गेहूं के खेतों में अचानक से आग लग गई। खेतों से आग की लपटें उठती देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सचेंडी क्षेत्र के उदयपुर और सपई गांव की तकरीबन एक हजार बीघा फसल सोमवार को आग से जलकर राख हो गई।
खेतों में आग लगने का कारण अभीतक स्पष्ट नहीं हुआ
खेताें में लगी आग
मौके पर पहुंची दमकल की छह से अधिक गाडियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सचेंडी थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में गेहूं की फसल में सोमवार दोपहर अचानक से भीषण आग लग गई। आग से करीब एक हजार बीघा फसल जलकर खाक हो गई। खेतों में आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।
दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी
खेत में लगी आग
देरी से पहुंचने पर दमकल विभाग पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची सचेंडी पुलिस ने लोगो को शांत कराया। पुलिस के दबाव डालने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया।
दमकल जवानों से गुस्साए ग्रामीणों ने मारपीट भी कर दी
खेत में लगी आग काे बुझाते ग्रामीण
सूचना के काफी देर बाद पहुंचे दमकल कर्मियों से गुस्साए ग्रामीणों ने मारपीट भी की। गेंहू की फसल को सामने जलता देखकर किसानों में हाहाकार मच गया। फसल बुझाने के प्रयास शुरू हुए, लेकिन आग की बढ़ती लपटों ने किसानों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।
खेतों में लगी आग का विकराल रूप
बताया जा रहा है कि खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में बिजली के तारों से चिंगारी गिरने की वजह से आग लगी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। खेतों के ऊपर काला धुआं देखकर गांव में लोगों में दहशत फैल गई। किसान दौड़ते हुए खेतों की ओर पहुंचे और फसल को आग से बचाने का प्रयास करने लगे।