फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी उठान से खरीदा गेहूं खराब होने की नौबत

विज्ञापन
रसूलाबाद खरीद केंद्र में खुले में तिरपाल से ढ़का रखा गेहूं। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। क्रय केंद्रों पर काफी सरकारी गेहूं डंप है। समय से उठान नहीं होने से बारिश में भीगने से गेहूं के खराब होने की नौबत आ गई है। रूरा व झींझक में दो तरफ से खुले शेड में गेहूं का स्टाक रखा है। रसूलाबाद केंद्र पर गोदाम फुल होने से एक हजार क्विंटल गेहूं खुले में तिरपाल से ढक कर रखा गया है।
विज्ञापन

रसूलाबाद में राजकीय गोदाम स्थिति खाद्य विभाग के गेहूं खरीद केंद्र में सात हजार क्विंटल गेहूं का स्टाक है। गोदाम में छह हजार क्विंटल गेहूं रखा है। एक हजार क्विंटल गेहूं बाहर मैदान में रखा है। क्रय केंद्र प्रभारी ने बताया कि शनिवार को उठान हुई थी। इसके बाद से ट्रक नहीं आया। बारिश में भीगने से बचाने के लिए गेहूं को तिरपाल से ढका गया है, लेकिन अधिक बारिश होने पर मैदान जलमग्न हुआ तो गेहूं भीगने का खतरा है। वहीं झींझक मंडी में चबूतरे पर 2876 क्विंटल गेहूं रखा है।
केंद्र प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि 8830 क्विंटल गेहूं की उठान हो सकी है। हवा के साथ बारिश में गेहूं भीगने का खतरा है। रूरा मंडी में डेढ़ हजार क्विंटल गेहूं का स्टाक शेड के नीचे रखा है। तेज हवा संग बारिश में गेहूं खराब होने की आशंका बनी है। केंद्र प्रभारी दीपांशु शुक्ल ने बताया कि एक पखवारे से गेहूं की उठान नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें