कानपुर। सोना 50 हजारी बनने को बेताब है। इसके भाव में लगातार तेजी का रुख है। बृहस्पतिवार को सोना एक और रिकार्ड भाव पर पहुंच गया। प्रति 10 ग्राम सोना अब 49500 रुपये का है। यह अब तक का सर्वाधिक मूल्य है। जबकि चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली। प्रति किलो चांदी का दाम 48700 रुपये है। जानकारों के मुताबिक सोने के भाव में आगे भी तेजी का अनुमान है। चांदी में भी उछाल की संभावना है।
उप्र सराफा एसोसिएशन के महामंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि एक हफ्ते के अंदर ही सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1200 रुपये चढ़ गया। वहीं, किलो में सोना 1.20 लाख रुपये तक महंगा हो चुका है। आगे भी इसमें तेजी रहने के आसार हैं। चांदी के भाव भी तेज थे लेकिन बृहस्पतिवार को कुछ गिरावट देखने को मिली।
सोना-चांदी के भाव
11 जून 47850 48500
13 जून 47900 48000
16 जून 48100 48300
18 जून 48300 48800
20 जून 48900 49100
23 जून 49300 49250
25 जून 49500 48700
नोट: सोने का भाव प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव प्रति किलो में है।