फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन केंद्रों पर 380 क्विंटल गेहूं की खरीद

विज्ञापन
रसूलाबाद गेहूं खरीद केंद्र पर किसान के हाथ धुलवाते केंद्र प्रभारी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। गेहूं खरीद केंद्रों में सैनिटाइजेशन के लिए साबुन पानी का घोल रखवाया गया है। पहले किसानों के हाथ सैनिटाइज कराए जा रहे हैं। इसके बाद तौल कराई जा रही है। गुरुवार को जिले के तीन केंद्रों में 380 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद के लिए 71 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों में सैनिटाइजेशन के लिए साबुन का घोल रखवाया गया है। केंद्र प्रभारियों को सैनेटाइजेशन व सामाजिक दूरी का अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को अधिकांश खरीद केंद्रों में सन्नाटा ही रहा। रसूलाबाद में 147 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। अकबरपुर में 61.50 व पुखरायां में 161.50 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई।
गजनेर व मनेथू केंद्र में बारदाना गुरुवार को भी नहीं पहुंचा। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि तीन केंद्रों में खरीद की शुरुआत हो गई है। जल्द ही मनेथू व गजनेर में बारदाना पहुंचा कर खरीद शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

कैलई केंद्र का निरीक्षण किया
पुखरायां के गेहूं खरीद केंद्रों में गुरुवार को भी खरीद शुरू नहीं हो सकी। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन अरविंद सचान ने कैलई गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। सचिव मनोज अवस्थी ने बताया कि अभी तक किसानों ने गेहूं के लिए पंजीकरण नहीं शुरू किया है। किसान खेत से फसल कटाई में जुटे हैं। चेयरमैन अरविंद सचान ने कहा कि केंद्र में किसानों की भीड़ नहीं लगनी चाहिए। एक-एक किसान का गेहूं तौल के लिए मंगाया जाए। समस्या होने पर किसान उनके नंबर 9415052030 और जिला सहकारी संघ कानपुर देहात के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह चौहान के नंबर 9935419660 पर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें