फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के फायदे जानना चाहती है जनता: राज बब्बर

Wed, 13 Dec 2017 11:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सभा काे संबाेध‌ित करते राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माेदी सरकार ने नाेटबंदी की। लाेगाें ने सैकड़ाें द‌िनाें तक बैंक के चक्कर काटे पर इस सब का फायदा क्या हुअा। ये जनता जनना चाहती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने डेरापुर, राजपुर, सिकंदरा में सभा को संबोधित करते हुये कहा क‌ि अब ताे जनता काे इसके फायदाें के बारे में बता ही देना चाह‌िये।  
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा नोटबंदी से होने वाले जनहित को देश की जनता जानना चाहती है। सत्तारूढ़ दल के नेता नोटबंदी के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए चीन और पाकिस्तान की बातें करने लगते हैं। बुधवार को कस्बे के बैलाही मैदान कांग्रेस प्रत्याशी प्रभाकर पांडेय के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के दाैरान राज बब्बर ने बीजेपी की जमकर बख‌िया उधेड़ी। 
उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में प्रदेश के करीब 30 हजार युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। मुख्यमंत्री से पूछा जाए कि केंद्र सरकार ने साढ़े तीन साल में विकास के नाम पर क्या किया। जीएसटी लागू होने से बढ़ी महंगाई के चलते आम आदमी की कमर टूट रही है। आम आदमी की संपत्ति की जांच कराने वाली बीजेपी सरकार बताए कि अमित शाह के बेटे की अकूत संपत्ति कहां से आई।
विज्ञापन
  राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह ने कहा कि गुजरात में विकास का दम भरने वाली बीजेपी वहां के चुनाव में चारों खाने चित हो चुकी है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नीतम सचान ने कहा कि सिकंदरा सीट का उपचुनाव आने वाले लोकसभा चुनाव की दिशा तय करेगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सिकंदरा, डेरापुर की जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें