फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें पीएम मोदी की नजर में क्या है बड़ी खबर

Tue, 20 Dec 2016 02:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ये है दुनिया की सबसे बड़ी खबर
विज्ञापन
हिंदुस्तान के वो लोग जो बहुत ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं। न डिजिटल पेमेंट के जानकार हैं। कुछ तो ऐसे हैं जिन्हें ककहरा तक नहीं आता। फिर भी वो कष्ट सहकर बैंकों के बाहर लाइनों में लगे हैं। इसका मतलब है लोग चाह रहे हैं देश में बड़ा बदलाव हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर में आज भारत की जनता का भ्रष्टाचार और कालेधन को उखाड़ फेंकने का ये जोश दुनिया की सबसे बड़ी खबर बन चुका है।  
विज्ञापन

इंटरनेशनल मीडिया की नजर में भारत में भ्रष्टाचार के खिलाफ नोटबंदी की न्यूज और इसके एक्शन-रिएक्शन प्रॉयरिटी लेवल पर दिखाये जा रहे हैं। पीएम मोदी ने मीडिया, बुद्धिजीवियों और लिखने-पढ़ने वालों से आग्रह किया है वे नोटबंदी के इस पहलू को जन-जन तक पहुंचाएं कि किसी तरह से भारत की सवा सौ करोड़ जनता ईमानदारी की चाह में एकजुट हो गई है। ये पूरी दुनिया में एक इतिहास की तरह याद किया जाएगा कि किस तरह करोड़ों लोग भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ खड़े हो गये थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें