फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड पुलिसकर्मी की पत्नी के साथ हुअा कुछ एेसा कि हर काेई रह गया दंग 

Mon, 11 Dec 2017 11:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
धर्मनगरी च‌ित्रकूट के मध्य प्रदेश सीमा स्थित कामता नाथ प्रमुख द्वार के दर्शन कर रही एक महिला के गले से चैन व लाकेट छीन कर लुटेरे भाग निकले। पीड़ित महिला का आरोप है कि नया गांव थाने जाने पर उसकी रिपोर्ट भी नहीं लिखी जा रही है।
विज्ञापन

 
जबकि मंदिर परिसर में लगे सीसी कैमरे में गले से चैन निकालते हुए एक महिला की फोटो आई है।  मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की बलपुरवा कुदरीरोड निवासी माधुरी श्रीवास्तव पत्नी वीरेश कुमार श्रीवास्तव ने नया गांव में दी तहरीर में कहा कि 10 दिसंबर को वह भगवान कामता नाथ के दर्शन कर रही थी। 


उसी समय उसके गले की दो तोला की चैन लाकेट सहित जिसकी कीमत 70 हजार रुपये है। किसी ने गले से निकाल लिया। मंदिर परिसर में लगे सीसी कैमरे में एक महिला की फोटो चैन निकालते हुए आ रही है। 
विज्ञापन



महिला के पति वीरेश कुमार श्रीवास्तव का जो पुलिस विभाग के सेवानिवृत सुबेदार है। इस मामले में नया गांव के थानाध्यक्ष सुधांशु तिवारी ने बताया कि आरोप गलत हैैं। इस मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें