औरैया में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। हैरत की बात है कि जब मौत का कारण जानने के लिए परिजनों से पूछा गया तो किसी ने भी इस संबंध में अपना मुंह नहीं खोला।
उधर, पड़ोसियों का कहना है, युवक का शव देखने से प्रतीत होता है कि उसकी मौत जहर खाने से हुई है। बावजूद इसके पुलिस को बगैर सूचित किए शव को अंत्येष्टी के लिए ले जाया गया।
औरैया के ओंमनगर मोहल्ले के रहने वाले विनीत दुबे (32) शुक्रवार की शाम अपनी पत्नी से मिलने बिधूना पहुंचे थे। बताया जा रहा है विनीत की मौत वहीं पर हुई है। इसके बाद सोमवार को उनका शव ओमनगर स्थित उनके निवास स्थान पर लाया गया।
विनीत की पत्नी औरैया में बतौर शिक्षिका कार्यरत हैं। वहीं मृतक विनीत शहर में ही चश्मा डस्टींग की चलाता था। फिलहाल, युवक की मौत पर परिजनों की चुप्पी पर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं।