फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा भैया के स्वागत में उमड़े सपाई

Sun, 22 Feb 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
 खाद्य रसद मंत्री राजा भैया का देहात में सपाइयों ने भव्य स्वागत किया। बताते चलें कि सैफई में सांसद तेजप्रताप सिंह के तिलक समारोह में शामिल होने कैबिनेट खाद्य एवं रसद मंत्री राजा भैया का काफिला जा रहा था।
विज्ञापन


सिंह पेट्रोल पंप के निकट युवा सपा नेता अनूप कुमार सिंह ने अपने पार्टी कार्यालय में राजा भैया का स्वागत किया। उनके साथ एमएलसी अक्षय प्रताप भी मौजूद थे। इस दौरान राजा भैया ने कहा कि सपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के लिए कार्य करे। जन-जन तक सपा की नीतियों को पहुंचाए। जहां कहीं परेशानी है उन्हें बताएं।

इस दौरान उन्होंने अनूप कुमार सिंह की पीठ थपथपाई। इस मौके पर अरविंद कठेरिया, राकेश प्रधान, जितेंद्र यादव, सर्वेश यादव, इकबाल सिंह चौहान, छत्रपाल सिंह, दीपक गंगवार, गोबिंद कुशवाहा, बलवीर सिंह यादव, बृजेश चौहान, जितेंद्र यादव, रंजीत यादव, रामसरन, कीरत सिंह, धीरेंद्र सिंह यादव, सुघर सिंह, सन्नी गुप्ता, मन्नी गुप्ता, गोविंद गुप्ता, सत्यम चतुर्वेदी, हरमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें