फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सु-स्वागतम

Sat, 10 Oct 2015 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी और नेनशल मंडेला सीरीज का पहला एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेलने के लिए शुक्रवार की रात इंडिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें कानपुर पहुंच गईं। यहां होटल लैंडमार्क में दोनों टीम के खिलाड़ियों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। अब शनिवार को दोनों टीमें ग्रीनपार्क स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस करेंगी।
विज्ञापन


सुबह नौ से एक बजे तक दक्षिण अफ्रीका और दोपहर 12 से शाम 4 बजे टीम इंडिया को प्रैक्टिस करना है। इस दौरान टीमें पिच का मिजाज भी परखेंगी। क्रिकेट के जानकारों का मानना है कि ग्रीनपार्क में खूब रन बनेंगे। पहले खेलने वाली टीम को फायदा मिलेगा। यानी टॉस ही बॉस बनाएगा।

क्रिकेट का पहला एक दिवसीय मैच 11 अक्तूबर को ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। होटल में सबसे पहले माही ब्रिगेड पहुंची। टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री के साथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, उप कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक, उमेश यादव, आर अश्विन, अमित मिश्रा और भुवनेश्वर कुमार सहित तमाम खिलाड़ी होटल आए। सबका तिलक करने के साथ गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


धवल कुलकर्णी और गेंदबाज उमेश यादव नई दिल्ली से अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचे थे, जबकि बाकी खिलाड़ी चार्टर्ड प्लेन से कोलकाता से सीधे लखनऊ आए,  फिर सड़क मार्ग से कानपुर का सफर तय किया। टी-20 मैच का        सीरीज जीतने के बाद कप्तान एबी डिविलियर्स की टीम उत्साह से लबरेज है। इसका नजारा होटल लैंडमार्क में भी देखने को मिला।

बल्लेबाज हाशिम अमला, स्मिथ, जेपी डुमिनी सहित तमाम खिलाड़ियों ने होटल में एंट्री मारी, फिर स्वागत का आनंद उठाया। हाथ हिलाकर सबका अभिवादन भी किया। खिलाड़ियों के आगमन की सूचना पर होटल के आसपास क्रिकेट प्रेमियों की जबरदस्त भीड़ रही। खिलाड़ियों की झलक पाने को सब बेताब दिखे।

हालांकि सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद एसएसपी शलभ माथुर ने संभाली। खिलाड़ी आए और होटल में चले गए, तब जाकर एसएसपी जा सके। टीमें शनिवार को नेट प्रैक्टिस करेंगी। इसे लेकर ग्रीनपार्क की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त कर दी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट अमर पाल सिंह की अगुवाई में मजिस्ट्रेटों की टीमें बनी हैं, जो टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ रहेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें