शादियों के सीजन में इस बार मार्केट में बरातियों और जनातियों के लिए खास डिजाइनर बैज आए हैं। देखने में अनोखे लगने वाले ये बैज कुछ इस तरह डिजाइन किए गए हैं कि इन्हें देखते ही बराती और घराती पक्ष की पहचान की जा सकेगी। इन बैज को पहनने वाले शादी में दूसरों से हटकर दिखेंगे। दूल्हा और दुल्हन के लिए भी खास किस्म के बैज मार्केट में आए हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में।
बड़े ही स्पेशल हैं
मेटल और ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर पर बनने वाले ये बैज एक नहीं बल्कि कई डिजाइन में उपलब्ध हैं। इनकी ट्रेंडी डिजाइन की बात करें तो किसी बैज पर लिखा है बराती-घराती, किसी पर लड़केवाले- लड़कीवाले लिखा है। दूल्हा- दुल्हन के लिए भी बैज आए हैं।