फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में हर्ष फायरिंग, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। शादी समारोह में डांस के दौरान मंगलवार देर रात हुई हर्ष फायरिंग में शहर में अधेड़ समेत पांच लोग घायल हो गए। इसमें एक को गंभीर हालत में झांसी रेफर कर दिया गया है। चार को जिला अस्पताल में उपचार किया गया।
विज्ञापन

शहर के कालपी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में मंगलवार को शादी समारोह था। टीका के दौरान बराती डांस कर रहे थे। इस बीच किसी ने तमंचे से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। तमंचे से निकले छर्रे लगने से शहर के राजेंद्र नगर निवासी रजत (25) पुत्र स्वयंवर, इसी मोहल्ले के नारायण दास (55) पुत्र किशोरी, अभिषक (30) पुत्र कैलाश चंद्र, गांधी नगर निवासी राहुल (29) पुत्र प्रागीलाल और पटेल नगर निवासी अक्षय (29) पुत्र कृष्ण कुमार घायल हो गए। बरातियों में अफरा तफरी मच गई। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। घुटने के पास कई छर्रे लगे होने से रजत को खून ज्यादा निकल रहा था। गंभीर हालत के चलते डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में ही इलाज किया गया। शहर कोतवाल सुधारक मिश्रा ने बताया कि हर्ष फायरिंग होने की जानकारी नहीं है। जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

छर्रे लगने के कारण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें