फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शादी की खुशियों पर गैस का ग्रहण, आवक कम होने से बढ़ी परेशानी

Wed, 06 May 2026 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सहालग में रसोई गैस की किल्लत लोगों पर भारी पड़ रही है। सिलिंडरों की आवक कम होने की वजह से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। डीएसओ कार्यालय में व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध कराए जाने के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। अब तक 340 आवेदन आ चुके हैं। अपभोक्ताओं को आश्वासन तो मिलता है लेकिन एजेंसी पहुंचने पर खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में संचालित 34 गैस एजेंसियों पर 4, 65, 965 उपभोक्ता पंजीकृत हैं। इनमें इंडेन की 20 एजेंसियों पर सबसे अधिक 2, 56, 872 कनेक्शन धारक हैं। वहीं, भारत गैस की छह एजेंसी पर 64, 480 व हिंदुस्तान कंपनी की आठ गैस एजेंसी पर 1, 44, 613 कनेक्शन धारक हैं। सिलिंडर की चल रही किल्लत के बीच उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। रोज सुबह उठकर लोगों को सबसे पहले गैस सिलिंडर की चिंता सताती है। लोग एजेंसी पहुंचकर लाइन लगाकर खड़े रहते हैं लेकिन काफी देर इंतजार के बाद भी सिलिंडर न मिलने पर मायूस होकर खाली हाथ वापस लौट जा रहे हैं।
सहालग का समय चलने की वजह से कई घरों में मांगलिक कार्य हैं। ऐसे में भोजन सहित अन्य सामग्री बनवाने के लिए लोगों को सिलिंडर की आवश्यकता है। इसके लिए वह मित्रों व रिश्तेदारों को फोन कर रहे हैं। इसके बावजूद इंतजाम न होने पर वह डीएसओ कार्यालय पहुंच व्यावसायिक सिलिंडर के लिए आवेदन कर रहे हैं। पूर्ति विभाग की मानें तो अभी तक 340 लोगों ने व्यावसायिक सिलिंडर के लिए आवेदन किया है। इन्हें नजदीक के एजेंसी से सिलिंडर उपलब्ध कराने का आश्वसन दिया जा रहा है। लेकिन अधिकांश एजेंसियां सिलिंडर न होने पर हाथ खड़ा कर दे रही हैं।
विज्ञापन

माती रोड निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सात मई को बेटी की शादी है लेकिन सिलिंडर न मिल पाने की वजह से समस्या हो रही है। अब खान-पान की सामग्री में कटौती करते हुए कार्यक्रम करना होगा। अकबरपुर इंडेन गैस एजेंसी के संचालक विमल कुमार तिवारी ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कंपनी से 70 फीसदी ही सिलिंडर मिल पा रहे हैं। ऐसे में सिलिंडर वितरित करने में थोड़ी समस्या आ रही है।
....................
बयान-
कंपनियों से मांग के अनुसार सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एचपी गैस कंपनी से व्यावसायिक सिलिंडर मिलने में थोड़ी समस्या जरूर हो रही है। इसके लिए विक्रय अधिकारी से वार्ता कर समस्या का निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा घरेलू गैस सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। किसी भी उपभोक्ता को समस्या नहीं होने दी जाएगी। - अभिषेक कुरील, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें