फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूट गई शादी: नेग में 1100 रुपये मांगने पर बिगड़ी बात, दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई, बिना दुल्हन लौटी बरात

Wed, 01 Jul 2026 05:20 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में मामूली बात पर शादी टूट गई। नेग में 1100 रुपये मांगने पर बात बिगड़ी। मामला संडीला का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेग में 1100 रुपये मांगने को लेकर सोमवार रात विवाद इतना बढ़ गया कि बिना दुल्हन के ही बरात वापस चली गई। दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। समझौते की कोशिशें नाकाम होने पर आपसी सहमति से दोनों पक्षों ने शादी करने से इनकार कर दिया। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने बेटी की शादी संडीला के एक मोहल्ला निवासी युवक से तय की थी।
विज्ञापन


पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक सोमवार को संडीला में स्थित गेस्ट हाउस में लड़की वाले आ गए। रात में यहां बरात आई। द्वारचार के समय कार दूल्हे का मामा चला रहा था। दूल्हे को कार से उतारने के एवज में उन्होंने 1100 रुपये नेग मांगा। इस पर लड़की पक्ष ने पांच सौ रुपये देने की बात कही। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले नोकझोंक हुई और फिर मारपीट हो गई।

गेस्ट हाउस में मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया। जानकारी पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में बातचीत हुई। समाधान न निकलने पर समारोह में खर्च हुए रुपयों को वापस करने पर सहमति बन गई।
विज्ञापन

इस के बाद बरात बिना दुल्हन वापस चली गई। कोतवाल वीरेंद्र पंकज ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस गई थी। लकड़ी पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें