कानपुर। पिछले कई दिनों से 35 डिग्री सेल्सियस के करीब चल रहा तापमान 48 घंटे बाद बदलने की संभावना है। माैसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 16 मार्च को महानगर और बुंदेलखंड के क्षेत्रों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों, पंजाब, चंडीगढ़ व उत्तराखंड क्षेत्र में तेज बारिश की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम पारा 34.9 और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले एक दो दिन तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। 48 घंटे के बीच बादलों की आवाजाही तेज हो सकती है। 16 को कानपुर व आसपास के क्षेत्रों दो से तीन मिमी बारिश की संभावना है। ब्यूरो