फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: पछुआ ने धूप की गर्मी की शांत, मौसम विभाग का पूर्वानुमान- गति पकड़ेंगी हवाएं

Wed, 05 Mar 2025 11:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद आई पछुआ ने 24 घंटे के अंदर दिन का अधिकतम तापमान पांच डिग्री गिरा दिया। रात का न्यूनतम तापमान भी 4.2 डिग्री नीचे आया है। सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी पछुआ की गति और तेज हो गई। माहौल में सुबह और रात को हल्की ठंड भी बढ़ेगी। दिन में तेजधूप निकलेगी, बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि गुरुवार को भी आसमान साफ रहेगा। उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति 20-25 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। इन हवाओं का कानपुर मंडल सहित गंगा के मैदानी इलाकों में असर देखने को मिलेगा। दिन में तेज धूप रहने की संभावना है। रात और दिन का तापमान स्थिर या कम रह सकता है। नौ मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। किसानों को सलाह दी जाती है कि फसलों की सिंचाई अगले दो दिन बंद रखें। तेज हवाओं से फसल गिरकर खराब हो सकती है।
विज्ञापन


तापमान
अधिकतम- 24.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 12.8 डिग्री सेल्सियस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें