फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: लिफ्ट मांगकर व्यापारी से लूट करने वाले तीन गैंगस्टर गिरफ्तार

Wed, 05 Mar 2025 10:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: लिफ्ट मांगकर व्यापारी से लूट करने वाले तीन गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये आरोपियों में दो चकेरी से और एक रेलबाजार थाने से है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लिफ्ट मांगकर बांदा के व्यापारी से बाइक और नकदी लूटने के के मामले में चकेरी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गये आरोपियों में दो चकेरी थाने से और एक रेलबाजार थाने से गैंगस्टर है। तीनों की पहचान विमानपुरी सनिगवां रोड चकेरी निवासी सूरज कुमार, न्यू पीएसी लाइन गिरजानगर निवासी शीबू उर्फ वीरेंद्र कुमार और सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के न्यू आजादनगर निवासी अरुण गुप्ता उर्फ विक्की के रूप में हुई। डीसीपी पूर्वी ने बताया कि आरोपी सूरज पर रेलबाजार और चकेरी में छह मामले दर्ज हैं। सूरज रेलबाजार थाने से गैंगस्टर भी है।
विज्ञापन


शीबू के खिलाफ चकेरी में आठ और अरुण के खिलाफ गोविंदनगर, किदवईनगर, बर्रा और चकेरी समेत अन्य थानों में 13 मामले दर्ज हैं। डीसीपी ने बताया कि अरुण और शीबू चकेरी थाने से गैंगस्टर हैं। तीनों आरोपियों के पास से दो बाइक बरामद की हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बता दें, बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र के पतरा गांव के निवासी व्यापारी शिवम विश्वकर्मा 27 फरवरी को कानपुर आ रहे थे। आरोपियों ने इसी दौरान चौडगरा में लिफ्ट लेकर सनिगवां के गणेशपुर मैदान में उनसे मारपीट कर बाइक व बीस हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें