फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: कानपुर में तीसरी बार तापमान 41 के पार, और तेज होंगे लू के थपेड़े

Tue, 30 Apr 2024 10:41 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather Update: कानपुर समेत आसपास के शहरों में गर्म हवाओं की गति तेज होने से तपिश अधिक हो गई है। शहर में तीसरी बार तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा।
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लू के थपेड़े तेज हो गए हैं। सोमवार को तीसरी बार तापमान 41 डिग्री सेल्सियस की दहलीज लांघ गया। तपिश बढ़ गई जिससे, दोपहर में लोग घरों से बाहर कम ही निकले। वेट बल्ब तापमान की वजह से गर्मी तकलीफदेह रही। वैसे पारा 41.8 डिग्री सेल्सियस पर था, लेकिन गर्मी 43 डिग्री सेल्सियस वाली लगी। थार मरुस्थल की तरफ से आने वाली हवाएं और गर्म हुई हैं। इनके संपर्क में आने के बाद हिमालयी उत्तर पश्चिमी हवाओं का मिजाज भी गर्म जा रहा है।
विज्ञापन


सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि गर्मी और लू के थपेड़े अभी और बढ़ेंगे। पारा पहली बार 25 अप्रैल को 41.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। इसके बाद 26 अप्रैल और सोमवार को 41.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। फर्क यह है कि थार मरुस्थल की गर्मी अरब सागर से आने वाली हवाओं में गर्मी की शिद्दत बढ़ा रही है। सोमवार को लू के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे। इसके साथ ही वेट बल्ब तापमान ने शहरियों को हलकान किया।

सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. पांडेय का कहना है कि यह गर्मी इंसानी सेहत के लिए अधिक दिक्कत वाली है। इससे हीट एग्जॉर्शन हो सकता है। सोमवार को अधिकतम पारा सामान्य औसत से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, लेकिन हिमालयी उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने रात में थोड़ी राहत दिलाई। न्यूनतम पारा सामान्य औसत से 1.7 डिग्री कम हो गया। डॉ. पांडेय का कहना है कि हवाओं की मिक्सिंग अब समाप्त हो गई है। उत्तर-पश्चिमी नम हवाएं भी गर्म रहेंगी। इससे दिन और रात दोनों गर्म होंगे। अभी कोई पश्चिमी विक्षोभ भी नहीं आ रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। हवाएं सामान्य गति से अधिक तेज चलेंगी। इससे लू के थपेड़े भी बढ़ेंगे।

पिछले सालों में 29 अप्रैल का अधिकतम तापमान
वर्ष 2019-42.6 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2020-33 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2021-39 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2022-44 डिग्री सेल्सियस
वर्ष 2023-34 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन

एयरफोर्स के स्टेशन में तापमान 42.7 डिग्री
एयरफोर्स स्टेशन के मौसम विज्ञान केंद्र पर पारा 42.7 डिग्री रिकार्ड किया गया है। वहीं सीएसए के मौसम विज्ञान केंद्र पर 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सीएसए के आसपास पेड़ पौधों का तापमान पर असर पड़ता है। जहां कंकरीट ज्यादा है, वहां एक-दो डिग्री तापमान बढ़ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें