फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: धूप ने दी राहत, सूरज ढलते ही गलन का हुआ अहसास, शीतलहर चलने से ठंड बढ़ेगी

Thu, 25 Dec 2025 10:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather Update Kanpur: भाैंती और एयरफोर्स स्टेशन पर दृश्यता शून्य रही। रात का पारा एक डिग्री गिरा। नमी 97 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
कानपुर में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमालयी बर्फबारी की ठंडक लेकर आ रहीं उत्तर पश्चिमी हवाओं से गंगा के मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है। इसके साथ ही माहौल में बढ़ी नमी से शाम को गलन बढ़ गई। गुरुवार को कानपुर प्रदेश में चौथा सबसे ठंडा रहा। वहीं मेरठ पहला, इटावा दूसरा और बाराबंकी तीसरा सबसे ठंडा जिला रहा। प्रदूषण के कारण धुंध और घने कोहरे से एयरफोर्स स्टेशन और भौंती क्षेत्र में दृश्यता शून्य हो गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि ठंड अभी और बढ़ेगी।
विज्ञापन


हिमालय से आईं उत्तर पश्चिमी हवाएं चार किमी की रफ्तार से चलीं तो आसमान साफ हो गया। दिन में धूप निकल आई। इससे दिन का अधिकतम तापमान 24 घंटे में तीन डिग्री बढ़ गया लेकिन रात का पारा एक डिग्री नीचे 6.4 पर आ गया। धूप के नरम पड़ते ही माहौल में गलन तेज हो गई। माहौल में नमी 97 फीसदी दर्ज की गई है।

कानपुर में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती घेरा बन गया है। इसकी वजह से नमी बढ़ रही है। उनका कहना है कि शीतलहर के कारण रात का पारा और नीचे गिर सकता है।

कानपुर में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
आसमान साफ होने पर दिन में धूप नरम रहेगी लेकिन सुबह और शाम को कोहरा और धुंध घनी हो जाएगी। कोहरा और ठंड के मद्देनजर रबी की खड़ी फसलों में हल्की सिंचाई कर नमी बनाए रखें। इसके साथ ही पशुओं को खुले में न बांधें। पशु बाड़ों की खिड़कियों पर जूट के परदे डाल दें।

 
विज्ञापन

कानपुर में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी में एक्यूआई 422
ठंड के साथ शहर में प्रदूषण बढ़ा है। गुरुवार को एक्यूआई 514 रिकाॅर्ड किया गया। आईआईटी क्षेत्र में एक्यूआई 422 रहा है। डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि हवा की गति कम होने पर प्रदूषण की वजह से धुंध की चादर और मोटी हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें